हज़ारीबाग: पंकरी बरवाडीह: हेटगढा टोला में बस से कुचलकर आंगनबाड़ी जा रहे 4 वर्षीय बच्चे की मौत
हजारीबाग-बड़कागांव रोड स्थित पंकरी बरवाडीह के हेटगढ़ा टोला में लवली बस (जेएच 12 डी 5625) के चपेट में आने से 4 वर्षीय जीतू कुमार बुरी तरह घायल हो गया। बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार जीतू कुमार हेटगढा निवासी मिथुन कुमार साव का पुत्र है। घटना के संबंध में बडकागांव थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।