मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल, धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
नवलशाही थाना क्षेत्र के बनयोंक गांव की घटना, पीड़ित का आरोप—थाना में आवेदन नहीं लिया गया
कोडरमा जिला के नवलशाही थाना क्षेत्र के बनयोंक गांव में मारपीट की घटना में शंकर साव, पिता चेतन साव गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सन्नू साव, पिता दाशी साव, दिवाकर, सन्नू साव की पत्नी तथा सन्नू साव के भांजे सूरज कुमार साव ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान नुकीले चाकू एवं टांगी से हमला किया गया, जिससे उसके माथे पर गंभीर चोट आई है। वहीं छाती पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल का इलाज कराया गया।
पीड़ित का आरोप है कि घटना को लेकर वह नवलशाही थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन उसका आवेदन नहीं लिया गया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
#SPkoderma