महर्षि कर्दम ऋषि की प्रतिमा स्थापना को लेकर सु प्रसिद्ध गायक राकेश राजपूत ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
कोडरमा, 18 सितंबर 2026।
कोडरमा जंक्शन परिसर में महर्षि कर्दम ऋषि की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर आज राज्य स्तरीय गायन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके गायक राकेश राजपूत द्वारा केंद्रीय मंत्री ,महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं कोडरमा की सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से कोडरमा जंक्शन परिसर में महर्षि कर्दम ऋषि की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग रखी गई। केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी ने इस विषय में पूरी जानकारी ली तथा आवश्यक पहल एवं सहयोग का पूरा आश्वासन दिया।
इस सकारात्मक आश्वासन के लिए कोडरमा की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
वहीं, उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल में पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए संजय शर्मा (संजू शर्मा) का भी हृदय तल से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।