नईसराय: नई सराय में भावार्थ सहित अखंड रामायण पाठ शुरू, एक सप्ताह में होगा समापन
नई सराय के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर रविवार सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। खास बात यह है कि, यह अखंड रामायण पाठ श्री रामचरित मानस की चौपाई के भावार्थ सहित किया जा रहा है। अखंड रामायण पाठ के आयोजक नारद मुनि ने बताया कि आम तौर पर अखंड रामायण पाठ 20 से 24 घंटे में पूर्ण हो जाता है। लेकिन भावार्थ सहित अखंड रामायण पाठ एक सप्ताह में पूर्ण होगा