गुना नगर: मोहनपुर खुर्द में आदिवासियों के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने एक पास्टर को किया गिरफ्तार
म्याना थाना के मोहनपुर खुर्द गांव में 5 अप्रैल 2026 को कथित चंगाई सभा में आदिवासियों को लालच और बीमारी डर दिखाकर मांस का भोज देकर धर्मांतरण का आरोप है। 11 अप्रैल को एसपी हितिका वासल ने बताया, 10 अप्रैल को फरियादी बृजेश बैरागी की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक पास्टर को गिरफ्तार किया है। हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक ने कहा, कड़ी कार्रवाई की मांग करते है।