गाज़ियाबाद: डासना देवी मंदिर में यति नरसिंहानंद गिरी ने की प्रेस वार्ता, कहा- 'किसी भी मौलाना से शास्त्रार्थ करने के लिए हैं तैयार'
रविवार को डासना देवी मंदिर में प्रेस वार्ता के दौरान यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि 29 सितंबर को हिंदी भवन में दिए गए बयान में कुछ भी गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि वे इस्लाम पर अपने विचारों को लेकर किसी भी मौलाना से शास्त्रार्थ करने को तैयार हैं। यति नरसिंहानंद ने कहा कि उनकी जान को मुस्लिमों और पुलिस से खतरा है।