गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुई चोरी, संपत्ति अधीक्षक ने सिहानी गेट थाने में FIR दर्ज कराई
गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार को लाखों की चोरी की वारदात सामने आई। बताया जाता है कि बीते जून के महीने में टैक्स बकाया के चलते गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा ऑडिटोरियम को सील कर दिया गया था। टैक्स की कुछ धनराशि जमा होने के बाद जब सील को खोला गया तो ऑडिटोरियम में हुई लाखों की चोरी का खुलासा हुआ।