गाज़ियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मकान में देर रात लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। आसपास के करीब 7 घरों को खाली कराते हुए उनमें मौजूद 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की चार गाड़ियों ने घंटों बाद अग्निकांड पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।