गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की डासना जेल में भाई दूज का पर्व मनाया गया, छुट्टी के बावजूद बंद कैदियों से मिलने पहुंची बहनें
रविवार को भैया- दूज के त्योहार के मौके पर गाजियाबाद की डासना जेल में रविवार की छुट्टी होने के बावजूद जेल में बंद कैदियों से मिलने आने वाली बहनों के लिए खुली मुलाकात का प्रबंध किया गया। जेल पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही। साथ ही जेल में कैदी भाइयों से मिलने आने वाली बहनों के लिए पौष्टिक नाश्ते का इंतजाम भी किया गया।