ब्रेकिंग न्यूज़
देवरिया इलाज के दौरान बच्चे की मौत, अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पद्मावती पोखरा के समीप स्थित डॉ. एच.एस. राय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
फिलहाल बच्चे की मौत के वास्तविक कारण और इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
Deoria, Deoria | Aug 11, 2026