हसनपुर: हसनपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकाला गया एकादशी जुलूस, फूलों की होली और झांकियों ने मोहा मन
नगर में एकादशी के पावन पर्व पर एकादशी उत्सव सेवा समिति द्वारा भव्य जूलूस का आयोजन किया गया। भक्ति और हर्षोल्लास के बीच निकाले गए इस जूलूस का शुभारंभ आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने फीता काटकर और भगवान की आरती उतारकर किया।शोभायात्रा नगर के मोहल्ला हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर का मौहल्ला महल, सराफा बाजार, दरबार, पुरानी घास मंडी और रहरा अड्डा।