🔳अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
🔳54.84 बल्क लीटर मदिरा जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
🔳कटनी - जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में कार्रवाई करते हुए 54.84 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की है। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 60 हजार 342 रुपये है।
सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कौड़िया निवासी आकाश उर्फ शुभम दुबे के रिहायशी मकान की गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी ली। जांच के दौरान सिगनेचर व्हिस्की 12 बोतल, मैकडावल व्हिस्की 13 बोतल, ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की 12 बोतल, मैजिक मूवमेंट बोदका जामुन 9 बोतल, गोवा व्हिस्की 63 पाव, देशी मसाला 20 पाव एवं देशी प्लेन 30 पाव बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी मंशाराम उइके, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी एवं प्रवीण रतन वरकड़े, परिवीक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक सीमा कोल, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश गोंटिया एवं किशन लाल बरदिया तथा आबकारी आरक्षक अनुराग शर्मा, आशुतोष तिवारी, जितेंद्र त्रिपाठी एवं रविराज की भूमिका रही
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026