चंद्रमंडीह थाना प्रभारी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना के तीसरे दिन IIP और राष्ट्रीय वहन चालक महासंघ का मिला समर्थन
चंद्रमडी थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधिक घटना और मामले का उद्भेदन न कर पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने के विरोध में भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के द्वारा अंबेडकर स्थल पर सोमवार से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर 1:00 बजे धरना को IIP पार्टी और राष्ट्रीय वहन चालक महासंघ का भी समर्थन मिल गया।
वही सभा को संबोधित करते हुए आई.आई.पी. के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक पर तीखा हमला बोला है। अध्यक्ष ने कहा कि आज चन्द्रमंडीह की जनता खौफ के साए में जीने को मजबूर है, लेकिन जमुई पुलिस अधीक्षक इस गंभीर स्थिति पर पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। क्षेत्र में लगातार घटित हो रही आपराधिक वारदातों से आम नागरिकों में भारी असुरक्षा और रोष का माहौल है। अगर जिला प्रशासन धरनार्थियों के मांग को और अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस पदाधिकारी का बर्खास्त नहीं करेगी तो हमारी पार्टी और हमारे नेता और कार्यकता इस सवाल को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी
वही राष्ट्रीय वाहन चालक माहासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा की जिला प्रशासन चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में शांति अमन चैन और भाईचरा बहाल करें और अपराधियो को संरक्षण देने वाले थाना प्रभारी को निलंबित करे अगर ऐसे नही करेंगे तो हमारी संघ इस सवाल को लेकर उग्र आंदोलन करेंगे
अनिश्चितकालीन धरना के तीसरे दिन की अध्यक्षता भाकपा माले के युवा नेता कंचन रजक ने किया और कहा कि जहां सम्राट चौधरी की सरकार लगातार लॉ एंड ऑर्डर और अपराधियों पर नकेल कसने की बड़ी-बड़ी घोषणा करती है लेकिन वहीं दूसरी तरफ बिहार झारखंड के सीमा पर स्थित चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी डकैती महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना और अपराधियों के द्वारा चारदीवारी को बुलडोज करने वाले अपराधियो पर करवाई करने में असक्षम है। ऐसे चंद्रमंडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होना अपराधी खुलेआम घूम रहा है या बतलाता है की चंद्र मंडी जल रहा आम जनमानस भय के माहौल जी रहा है और जिला पुलिस चेन की बांसुरी बजा रही है। हम मांग करते हैं कि गजेंद्र कुमार के कार्यकाल का उच्च स्तरीय जांच करते हुए उसे पर कार्रवाई की जाए निलंबित की जाए नहीं तो भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा जमुई जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर भ्रष्ट और अपराधी को संरक्षण देने वाले पुलिस पदाधिकारी पुतल दहन करेगी
मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह,राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह,राहुल यादव,कल्लू मरांडी, खूब लाल राणा जगदीश राणा नितेश्वर आजाद,मोहम्मद हैदर मनोज कुमार पांडे सलीम अंसारी करमानी राय, जिब्राइल अंसारी सहित सैकड़ो धरनार्थी उपस्थित है। #jamuinews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 16, 2026