Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
dothimachal
HPCA के 42वें स्थापना दिवस पर मंडी में स्वच्छता अभियान अजय राणा बोले- अनुराग ठाकुर ने पहुंचाया शिखर तक
Mandi, Mandi
| Sep 29, 2026
MORE NEWS
आँखों की पलकें क्यों हो रही हैं सफेद?
Mandi, Mandi | Sep 30, 2026
30th Sep 2026 | Tarot Card से जानिए आज का राशिफल "आपके सितारे किम्मी के साथ" #Astrology #tarrotcard #numerology #vastu #frutons #counselling #rashifal #TarotWithKimmy #DailyTarot #TarotRashifal #TarotPrediction #TarotGuidance #TarotForYou #TarotReadingToday #TarotAstrology #TarotVibes #TarotDailyMessage #thesummernews
Mandi, Mandi | Sep 30, 2026
पधर:- प्रेस क्लब पधर की बैठक सम्पन्न,प्रेस कलब भवन पधर का लोकार्पण नवरात्रों में, समाजसेवी रूप लाल ठाकुर ने 11 हजार रुपए की सहयोग राशि की भेंट
Mandi, Mandi | Sep 29, 2026
पधर:- बड़ागांव में 62 किसान-बागवानों की 12 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गए 12,753 उन्नत अमरूद के पौधे, करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च, जगत सिंह नेगी
Mandi, Mandi | Sep 29, 2026
*बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण* *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल* *बड़ागांव में 62 किसान-बागवानों की 12 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गए 12,753 उन्नत अमरूद के पौधे, करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च* मंडी/पधर, 29 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को द्रंग विकास खंड के अंतर्गत बड़ागांव क्लस्टर का निरीक्षण कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बड़ागांव क्लस्टर एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहां 62 किसान-बागवानों की करीब 12 हेक्टेयर भूमि पर 12,753 उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे रोपे गए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। क्लस्टर में ललित, श्वेता, हिसार सफेदा और जारवी रेड जैसी अमरूद की उन्नत किस्में लगाई गई हैं। *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश* निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूमि विकास, सौर बाड़बंदी और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को ड्रिप सिंचाई से जुड़े शेष कार्यों को आगामी पांच दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था समय पर पूरी होने से पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और उनकी वृद्धि प्रभावित नहीं होगी। *द्रंग में 8 क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि शामिल* मंत्री ने कहा कि द्रंग विकास खंड में एचपी शिवा परियोजना के तहत कुल 8 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इन क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि को परियोजना के दायरे में शामिल किया गया है। उन्होंने किसानों से परियोजना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उचित पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। *किसानों को अमरूद प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश* बागवानी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के लिए बाग प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक खेती, कटाई-छंटाई, कीट प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा अमरूद की उन्नत खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाए। इससे किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे और बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकेंगे। इस अवसर पर मंत्री ने क्लस्टर में टैंक निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले रेवत राम, जयराम और रतन चंद को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत सिलग की प्रधान ममता देवी तथा क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगें उनके समक्ष रखीं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। *ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूल का किया निरीक्षण* इससे पूर्व मंत्री ने उपमंडल बैजनाथ की मुलथान तहसील के कोठी कोहड़ और मलाह गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों को एचपी शिवा परियोजना में शामिल करने की मांग रखी। इसके बाद उन्होंने मुलथान तहसील कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी कोहड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एचपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जोगिंदर गुलेरिया, जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, कांग्रेस मंडलाध्यक्ष पधर गिरधारी लाल भंगालिया, एनजीओ फेडरेशन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पीर सहाय ठाकुर, पूर्व द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष बामण देव, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, डीएसपी लोकेन्द्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक समीर राणा, उपनिदेशक उद्यान मंडी संजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी विनय चौहान, डॉ. कुलकीर्ति, क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचा री और बड़ी संख्या में किसान-बागवान उपस्थित रहे।
Mandi, Mandi | Sep 29, 2026
पधर:- प्रेस क्लब पधर की बैठक सम्पन्न,प्रेस कलब भवन पधर का लोकार्पण नवरात्रों में, समाजसेवी रूप लाल ठाकुर ने 11 हजार रुपए की सहयोग राशि की भेंट
Mandi, Mandi | Sep 29, 2026
चि. ट्टे की कमाई पर नूरपुर पुलिस का प्रहार 1.01 करोड़ की संपत्तियों पर फ्रीजिंग कार्रवाई
Mandi, Mandi | Sep 29, 2026
वर्ल्ड रेबीज डे पर हमीरपुर में 316 कुत्तों को लगाए एंटी रैबीज इंजेक्शन 15 दिनों में 1000 को इंजेक्शन लगाने का टारगेट
Mandi, Mandi | Sep 29, 2026