लापुंग: लापुंग प्रखंड में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी पथ योजनाओं का शिलान्यास किया
Lapung, Ranchi | May 18, 2026 लापुंग प्रखंड में चार अलग-अलग पीसीसी पथ योजनाओं का शिलान्यास कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इन सभी योजनाओं की सबसे खास बात यह रही कि ये ग्राम सभा द्वारा पारित एवं ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी योजनाएँ हैं। हमारी प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि उन्हें पूरी गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर जनता को समर्पित करना है।