(1) आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में खेरवाड़ा में कार्रवाई
अवैध शराब की खेप जब्त - तस्करों ने ट्रक में बना रखे थे 8 गुप्त चेम्बर
@followers @top fans News 24 Udaipur
#ExciseDepartment #udaipur #nonfollowers #viralpost
उदयपुर, 25 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में नेशनल हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप जब्त की गई। तस्करों ने अवैध मदिरा गुजरात ले जाने के लिए ट्रक में गे्रनाइट के स्लेब के बीच में शराब 8 गुप्त चेम्बर बनाकर छुपा रखे थे। मदिरा की जब्त खेप गुजरात ले जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि आबकारी आयुक्त श्री मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में 14 से 30 सितंबर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी निरोधक टीमें अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
शातिर मदिरा तस्करों ने :
ट्रक में 8 गुप्त चेम्बर बनाकर रखी थी अवैध मदिरा
आबकारी निरोधक टीम उदयपुर एवं खेरवाड़ा द्वारा प्रहराधिकारी करणी सिंह को मिली मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर गुरूवार रात्रि नेषनल हाईवे खेरवाड़ा पर ग्रेनाइट के स्लेब से लदे टाटा ट्रक को रोककर सघन जांच करने पर पाया की मदिरा तस्करों ने शातिराना तरीके से ग्रेनाइट के स्लेब के बीच 8 गुप्त चेम्बर बनाकर अवैध मदिरा छुपाकर रखी थी। इन गुप्त चेम्बर से फोर सेल इन चंडीगढ़ शराब की पार्टी स्पेशल व्हीस्की की 240 बोतल, ब्लू स्टोर्क व्हीस्की के 48 पव्वे, राॅयल चेलेन्ज व्हीस्की की 48 बोतल, 8 पीएम व्हीस्की के 288 पव्वे एवं किंगफिशर बीयर के 360 केन जब्त किए गए। मौके से अभियुक्त सुरेष बैरवा निवासी केकड़ी को गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरा फरार हो गया। उक्त कार्रवाई के तहत आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है।
ये रहे कार्रवाई में शामिल - आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर जोन प्रभा गौतम, उपायुक्त ईपीएफ उदयपुर जोन प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत के सुपरविजन में आबकारी अधिकारी निरोधक दल उदयपुर विकास चारण, प्रहराधिकारी खेरवाड़ा करणी सिंह, प्रहराधिकारी उदयपुर दौलत सिंह सहित ईपीएफ जाब्ता उदयपुर एवं खेरवाड़ा ने अवैध मदिरा पर संयुक्त कार्रवाई की।
(2) विशेष निरोधात्मक अभियान
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई
2 लाख 85 हजार लीटर से अधिक वाॅश नष्ट, 34 वाहन सीज
उदयपुर, 25 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गष्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की जारी है।
365 गिरफ्तार, 34 वाहन सीज
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 24 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 939 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेष में देषी मदिरा 6 लाख 91 हजार 915 रूपए लागत की 2525 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एक करोड़ 3 लाख 83 हजार 810 रूपए की 10421 लीटर, बीयर 2 लाख 73 हजार 835 रूपए की 1209 लीटर, हथकड़ शराब 7850 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है। इसी क्रम में वाॅष 2 लाख 85 हजार 232 लीटर नष्ट किया गया। प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 7 चार पहिया वाहन, 26 दुपहिया वाहन सहित 34 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 365 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध मदिरा जब्त
प्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत उदयपुर के खेरवाड़ा में बड़ी कार्रवाई के तहत ट्रक में तस्करों द्वारा बना रखे 8 गुप्त चेम्बर से फोर सेल इन चंडीगढ़ अंग्रेजी मदिरा बरामद करते हुए एक को गिरफ्तार किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। ब्यावर में 35 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त कर अभियोग दर्ज किया। चित्तौड़गढ़ जिले निम्बाहेड़ा व डूंगला मंे ईपीएफ टीम की कार्रवाई में 250 लीटर वाॅष नष्ट कर 15 बोतल अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की। बूंदी में 1100 लीटर वाॅष, 2 मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 11 लीटर हथकड़ मदिरा बरामद की। जैसलमेर के पोकरण में आबकारी दल ने 108 बीयर, 287 पव्वे देषी मदिरा, 9 बीयर बोतल जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सिरोही में 39 पव्वे देशी मदिरा, 20 पव्वे अंग्रेजी शराब जब्त की। इसी क्रम में रेवदर में 15 बीयर बोतल, देषी मदिरा, आबूरोड़ में 26 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त कर अभियोग दर्ज किए।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Girwa, Udaipur | Sep 25, 2026