कटंगी: थाना परिसर कटंगी में हुई शांति समिति की बैठक, मोहर्रम पर्व को लेकर हुई चर्चा
थाना परिसर कटंगी में मोहर्रम से पहले पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक ली। इस बैठक के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। वरिष्ट पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर उपनिरीक्षक दीपक गौतम, सहायक उपनिरीक्षक दादूराम पटले ने बैठक में नागरिकों से संवाद किया। पुलिस ने मोहर्रम पर्व पर शहर में किस तरह के आयोजन होते है इसकी जानकारी ली।