कटंगी: कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम खोलापुर में आबादी के बीच घर में फांसी के फंदे में मिली 4 दिन पुरानी लाश
कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चिचगांव के ग्राम खोलापुर में 04 दिन पुरानी लाश आबादी के बीच स्थित एक घर के भीतर से बरामद की गई। सोमवार की देर शाम घर के भीतर लाश होने की सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक सोमवार की शाम अचानक से घर के भीतर से बदबू आने लगी तब जाकर पता चला की घर के भीतर लाश है।मृतक राम चौधरी है।