शाजापुर: ग्राम आला उमरोद में एक युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आला उमरोद में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मंगलवार शाम प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम आला उमरोद निवासी सोदान सिहं ने शिकायत दर्ज कराई है कि संजय नायक ने उसके साथ गाली गलाैज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।