शाजापुर: मक्सी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग बालिका हुई लापता, पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया
मक्सी थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बालिका लापता हो गई। मामले में मक्सी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस नाबालिग बालिका की तलाश कर रही है। मंगलवार को अकोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मक्सी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग बालिका के परिजन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर अपहरण का केस दर्ज किया है।