शाजापुर: शाजापुर के आजाद चाैक में मंगलवार को भी जमकर खेली गई होली, खूब उड़ा रंग-गुलाल
शाजापुर के आजाद चाैक में मंगलवार को भी जमकर होली खेली गई। नगरपालिका द्वारा यहां पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है। इस बार शहर में 6 दिनों तक होली खेली जाएगी।मंगलवार को आजाद चौक में युवाओं और बच्चों की टोली सुबह से ही रंगों में सराबोर नजर आई। आजाद चौक में रंगपचंमी तक हर दिन विभिन्न आयोजन होंगे। रात में जहां सांस्कृतिक आयोजनों की धूम आजाद चाैक में हो रही है।