शाजापुर: मोलटा में बच्चों की लड़ाई में बीच बचाव करने गए एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने की मारपीट जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर जिले के ग्राम मोलटा में बच्चों की लड़ाई में बीच बचाव करने गए एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने की मारपीट, घायल का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। मंगलवार को घायल मदनलाल पिता राम जी निवासी मोलटा ने बताया कि गांव के ही कुछ बच्चों के साथ उनके बच्चे की लड़ाई हो रही थी जिसका बीच बचाव करने के लिए वह गए थे। इस दौरान दो लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।