शाजापुर: पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ 2 लोगों ने की मारपीट, सुनेरा थाने में पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
तुहेड़िया गाँव मे एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट और गाली गलौज कर दी। जिस पर पीड़ित नारायण सोरास्ट्रीय ने सुनेरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि मैं अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी हुकुम सिंह और महेंद्र आए और मेरे घर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ गाली गलौज कर मारपीट की।