सासनी: सड़क पर सूख रही मक्का के ऊपर से पशुओं के निकलने पर दो पक्षों के बीच झगड़े में 3 लोग घायल, पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | Jul 5, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बत्तीसा में सड़क पर सूख रही मक्का के ऊपर से होकर पशुओं के निकल जाने पर दो पक्षों के बीच आपसी लड़ाई झगड़ा व जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान पुष्पेंद्र व पप्पू और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कर डॉक्टरी परीक्षण कराया है।