सिलाव: पाकी गांव में कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने गेंदा फूल कलस्टर का किया निरीक्षण
Silao, Nalanda | Nov 18, 2024 कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल सिलाव प्रखंड के पाकी गांव में रविवार की दोपहर करीब दो बजे पहुंचे जहां उन्होंने गेंदा फूल कलस्टर का अवलोकन किया. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष योजना बेबी कॉर्न एवं स्वीट कॉर्न मक्का की खेती के लिए किसानों को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.