मीनापुर: मकसूदपुर गांव से लापता दो बच्चियों का शव ईंट भट्टे के पास मिला, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव स्थित एक ईंट भट्टा के समीप बुधवार सुबह करीब 8 बजे में लापता दो बच्चियों का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्चियों का पहचान उक्त गांव के राजेश राय का 12 वर्षीय पुत्री मौसमी कुमारी और वीर चंद्र कुमार की 7 वर्षीय पुत्र रुचि कुमारी के रूप में हुई है। दोनों बीते सोमवार की रात से लापता थी।