गढ़ाकोटा: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव की अनूठी पहल, 'गोपाल जी पुण्य विवाह योजना' अब घर-घर पहुंचेगी
प्रदेश की राजनीति में अपने सेवा कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले कद्दावर नेता और रहली विधायक गोपाल भार्गव ने निर्धन कन्याओं के विवाह को लेकर एक बड़ा और भावुक निर्णय लिया है। शासन द्वारा सामूहिक विवाह योजना के नियमों में किए गए बदलावों के बीच, भार्गव ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके क्षेत्र की कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण सम्मानजनक विवाह से वंचित नहीं रहेगी।