मधेपुरा: गम्हरिया में बांस काटने को लेकर खूनी संघर्ष, 3 गंभीर घायल, अस्पताल रेफर
मधेपुरा जिले में जमीन विवाद एक बार फिर खूनी झड़प में बदल गया। घैलाढ और गम्हरिया प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित एक खतियानी जमीन पर बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित जमीन गम्हरिया प्रखंड में स्थित है।