कोरबा जिले में हो रही आफत की बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है. लगातार हो रही बारिश ने निर्माणाधीन सड़कों की हालत को बद से बदतर कर दिया है. कोरबा से कुसमुंडा के रास्ते दीपका जाने वाली सड़क कुचैना के पास दो भागो में विभाजित हो गई है, सड़क के बीच से पानी बह रहा है, जिससे आने जाने वाले लोगों को हादसों का डर सता रहा है.