सुजानगढ़: गोपालपुरा ग्राम पंचायत की दीवारों पर उकेरी गई मांडणा कला, बनी आकर्षण का केंद्र
चूरू के सुजानगढ़ की गोपालपुरा ग्राम पंचायत राजस्थानी लोक कला मांडणा से जगमगा रही है। प्रशासक सविता राठी ने दो माह से गांव की महिलाओं के साथ अभियान चलाकर 700 घरों, आंगनबाड़ी, मंदिर, स्कूल, तालाब व चौराहों की दीवारों पर आकर्षक मांडणा चित्र बनाए।