जरीडीह: जैनामोड़ के बांकापुल में तेज गति से अनियंत्रित होकर पलटकर पुल से नीचे गिरी कार को जरीडीह पुलिस ने क्रेन से उठाया
Jaridih, Bokaro | Apr 20, 2024 जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़मोहनपुर स्थित बांकापुल में बीते दिन बोकारो से तेज गति से जैनामोड़ की ओर आ रही एक टाटा नेकसोंन कार अनियंत्रित होकर पुल से पलटकर नीचे जोड़ियां में गिर गई। जिसे जरीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार राय के नेतृत्व में जरीडीह पुलिस ने क्रेन के जरिये पुल के नीचे गिरी कार को उठवाया।