जरीडीह: जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के जिला समिति ने की जिलास्तरीय बैठक
Jaridih, Bokaro | Apr 20, 2024 जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की जिला समिति की एक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष शेखर प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में गिरिडीह और धनबाद लोकसभा सीट पर कुम्हार मतदाताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में जिला के सभी प्रखंडों से आए पदाधिकारीयों ने अपने अपने विचारों को रखा।