जरीडीह: बांकापुल में तेज गति से अनियंत्रित होकर पलटकर पुल से नीचे गिरी कार एक की हालत गंभीर
Jaridih, Bokaro | Apr 19, 2024 टांड़मोहनपुर के बांकापुल में बोकारो से तेज गति से जैनामोड़ की ओर आ रही एक कार JH09AAU 0105 अनियंत्रित होकर पुल से पलटकर नीचे जोड़ियां में गिर गई। वही घटना की खबर स्थानीय लोगो के द्वारा जरीडीह पुलिस को मिलते ही जरीडीह पुलिस घटनास्थल पर सदलबल पहुंची व 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाया। वही स्थानीय लोगो की मदद से कार पर सवार 4 लोगो को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया।