जरीडीह: खुटरी में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्रशासन ने महिला दीदीयों के बीच चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Jaridih, Bokaro | Apr 19, 2024 जरीडीह प्रखंड अंतर्गत खुटरी, तांतरी दक्षिणी सहित विभिन्न पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्रशासन ने विभिन्न महिला समूह के दीदीयों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जरीडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने महिला दीदीयों को शत् प्रतिशत मतदान के महत्व को बताते हुए स्वयं मतदान करने व दुसरो को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।