जरीडीह: जैना पुनर्वास क्षेत्र स्थित सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा कमिटी ने गाजे बाजे के साथ माँ चैती दुर्गा का किया विसर्जन
Jaridih, Bokaro | Apr 19, 2024 जैना पुनर्वास क्षेत्र स्थित चैती दुर्गा पूजा कमिटी ने नम आंखों से गाजे बाजे के साथ मां चैती दुर्गा का विसर्जन किया। इस दौरान पूजा कमिटी ने भव्य शोभयात्रा निकाली। यह शोभायात्रा जैना पुनर्वास क्षेत्र से जैनामोड़ चौक होते हुए बाँधडीह ट्रैकर स्टैंड तक निकाली गई। वही शोभायात्रा में डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।