बहराइच: नकवा में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत नकवा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान महिला घायल हो गई थी। परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था।शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।