महरौनी: कार-ट्रक की भिड़ंत में घायल महरौनी निवासी 10 लोगों में से मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, 2 का हुआ अंतिम संस्कार
जालौन कालपी के पास महरौनी निवासी 10 श्रद्धालुओं से भरी हुई टवेरा कार ट्रक में टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई थी।जहां 6 लोगों का कस्बा महरौनी में सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया था।वहीं मंगलवार शाम के समय दो अन्य का भी अंतिम संस्कार किया गया है। इसी दौरान सूचना मिली है कि महरौनी निवासी अंशुल पुत्र बालमुकुंद तिवारी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।