अटेर: रानी बिरगवा गांव में अज्ञात कारणों के चलते 22 बर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू
Ater, Bhind | Jun 29, 2026 भिण्ड के फूप थाना इलाके के रानी बिरगवा गांव में अज्ञात कारणों के चलते 22 बर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जैसे ही इस बात की जानकारी फूप थाना पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने शव का पीएम कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है