सांगानेर: इंद्रगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चोर हुए फरार
जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ में चोरों ने बीती रात दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदातों से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जमवारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।