चूरू: जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम का पहला रेंडमाइजेशन हुआ
Churu, Churu | Sep 1, 2026 चूरू जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में हुई प्रक्रिया में जिले के सभी 11 नगरीय निकायों के लिए ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया।