राहुल गांधी के आंदोलन पर डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा हमला, बोले- 'अराजकता फैलाने की कोशिश'
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी के आंदोलन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताने का अधिकार सभी को है, लेकिन अराजकता फैलाने का नहीं। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने और जनता को भड़काने का प्रयास किया। अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए विरोध होना चाहिए, न कि ऐसी गतिविधियां जो व्यवस्था और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाएं। उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है।
#ArunSao #RahulGandhi #Chhattisgarh #PoliticalNews #BreakingNews
Raipur, Raipur | Jul 22, 2026