बांका: डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं, कई मामलें का मौके पर किया निपटारा
Banka, Banka | Jul 3, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में जिले में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।