हाथरस: गांव धातरा कला निवासी एक शख्स को मकान के बटवारे को लेकर छोटे भाई ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव धातरा कला में एक शख्स को मकान के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीड़ित घायल शख्स द्वारा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।