हाथरस: हाथरस से वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई बस जम्मू कश्मीर के अखनूर के पास खाई में गिरी, 21 की मौत व 40 घायल
हाथरस से यात्रियों से भरी बस वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू कश्मीर गई थी, तभी जम्मू कश्मीर के अखनूर के पास खाई में गिरकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। हाथरस जिला प्रशासन ने आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।