हाथरस: मधुगढ़ी फाटक नई दिल्ली निवासी दो युवकों के साथ दबंगों ने जमकर की मारपीट, पुलिस ने घायल युवकों का कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मधुगढ़ी फाटक नई दिल्ली निवासी दो युवकों के साथ दबंगों ने आज जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत पर दोनों घायल युवकों का कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। मामले को लेकर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।