सहारनपुर: सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली जारी, अमरोहा के 1,045 अभ्यर्थियों में से 960 हुए शामिल, 810 ने दौड़ में मारी बाजी
सहारनपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार सुबह 7 बजे अग्निवीर भर्ती रैली के तहत अमरोहा जिले की अमरोहा, हसनपुर और नौगावां सादात तहसील के अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया।