BJP प्रवक्ता अशोक पांडेय के अस्सी स्थित आवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, श्याम कुमारी देवी को दी श्रद्धांजलि
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2026 वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय (अशोक कुमार) की स्वर्गीय माता श्याम कुमारी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अस्सी घाट स्थित उनके आवास पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्याम कुमारी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।