रॉबर्ट्सगंज: साइबर क्राइम थाने सोनभद्र ने एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
साइबर क्राइम थाना सोनभद्र ने गुरुवार दोपहर 12 बजे नीट/एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई की गई। नीट/एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ लिया।