गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने गोकशी करने वाले 2 अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, कब्जे से गोकशी का सामान बरामद
थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे फरुखनगर रोड पीपल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में अदनान उर्फ भूरा और सावेज नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान lअभियुक्तों के कब्जे से गोकशी का सामान बरामद हुआ है।