गाज़ियाबाद: नववर्ष के दृष्टिगत गाजियाबाद पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 616 वाहनों के खिलाफ MV अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई
आगामी नववर्ष में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद पुलिस की ओर से बीते 26 दिसंबर से आगामी 2 जनवरी तक के लिए जिले भर के 26 स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अलग अलग स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए पुलिस टीम ने इस अभियान पर जोर दिया।